फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gang used to steal grains from goods train arrested

Ambala News: मालगाड़ी से चुराते थे अनाज, गिरोह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gang used to steal grains from goods train arrested
आरपीएफ की गिरफ्त में चोर गैंग के सदस्य। संवाद
अंबाला। मजदूरों के भेष में काम कर रहे चोर गिरोह के 11 लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 77 बोरियां मकई जब्त की गई हैं। वहीं, बोरियां खरीदने वाले आरोपी को भी आरपीएफ ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से 12 बोरियां बरामद हुई हैं। पकड़े गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहर के 42 वर्षीय अनंत राम, 25 वर्षीय राजा, 28 वर्षीय बबलू, 20 वर्षीय सागर, 18 वर्षीय गौरव, 18 वर्षीय विक्की, 30 वर्षीय चिंटू, 33 वर्षीय सीपी यादव, 22 वर्षीय देशराज, 40 वर्षीय सोनू राजभर, 18 वर्षीय प्रियांशु और खरीदार बलदेव नगर निवासी 23 वर्षीय अमनदीप सिंह के तौर पर हुई है। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। आरोपियों के साथ छह वाहन भी जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल चोरी का सामान ले जाने में होता था।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया गिरोह
आरपीएफ को सूचना मिली कि रेलवे यार्ड में काम करने वाले मजदूरों में कुछ चोर शामिल हैं, जो मालगाड़ियों से आया सामान चुराते हैं। कुछ घटनाओं के संबंध में आरपीएफ ने सादी वर्दी में मौके पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी, जिससे कि जब भी कोई मालगाड़ी सामान सहित आए तो वे चौकस हो जाए। वीरवार रात भी मकई लेकर जब मालगाड़ी अंबाला रेलवे यार्ड में पहुंची तो चोरों ने मालगाड़ी को खाली करने से पहले ही 70 से 80 बोरियां गायब कर दी और इसे नजदीक ही खड़े एक खाली डिब्बे में रख दिया। मालगाड़ी से सामान उतारने के बाद जब सभी लोग चले गए तो चोरों ने अपने वाहनों से बोरियों को ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान आरपीएफ कर्मचारियों ने चोरों का पीछा जारी रखा। चोर जब दोबारा बोरियां लेने आए तो उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया और उनसे 12 बोरियां पकड़ी। फिर निशानदेही पर उनके ठिकानों पर जब छापामारी की गई तो वहां से भी 65 बोरियां जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्से से चल रहा था खेल
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मालगाड़ी से अन्य सामान सहित बोरियां चोरी करने का खेल काफी समय से चल रहा था। किसी को शक न हो, इसलिए वो लेबर के साथ मिल जाते थे और फिर मौका मिलते ही सामान चोरी कर लेते थे। उन्होंने बोरियां खरीदने वाले एक व्यापारी की भी जानकारी दी। जिसे दबिश के बाद बलदेव नगर से पकड़ लिया गया और उसके कब्जे से भी 12 मकई की बोरियां मिली।
मालगाड़ी उत्तर प्रदेश से आई थी जटवाड़
उत्तर प्रदेश से उन्होंने मालगाड़ी में मकई की बोरियां मंगवाई थी, जोकि अंबाला सिटी क्षेत्र में जटवाड़ की फैक्ट्री में जानी थी। जब बोरियां फैक्ट्री पहुंची और जांच की गई तो कुछ बोरियां कम थी। आरपीएफ से जानकारी मिली कि चोरी की गई बोरियों को चोरों सहित पकड़ लिया है।

संजय शुक्ला, प्रबंधक ओसीस एथेनॉल कंपनी।
मुखबिर ने सूचना दी थी कि रेलवे यार्ड में चोरी का खेल चल रहा है। तुरंत टीम का गठन किया। इसमें इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सहित एसआई दिनेश, कुमार, एएसआई राजेश कुमार, विपिन कुमार व रविंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने मौके जाकर सभी 11 आरोपियों को 6 वाहनों सहित पकड़ लिया। माल खरीदने वाले एक व्यापारी को भी पकड़ा गया है। सभी को शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed