फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

फर्जी फर्म बनाकर मैसर्ज हरियाणा स्टील एवं एएस अलायड ने डकारा 92 लाख का राजस्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
froud
फर्जी फर्म बन जाली दस्तावेज के आधार पर फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों का चूना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। करीब पांच करोड़ का राजस्व डकारने वाली मैसर्ज सुपर इम्पेक्ट संचालक के रविंदर सिंह, मैसर्ज तेजेंद्र इंटरप्राइजेज संचालक तेजेंद्र सिंह व मैसर्ज अंबाला स्टील कारपोरेशन संचालक हरीश कुमार पर कार्रवाई अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि शहर के हीरा नगर की मैसर्ज हरियाणा स्टील संचालक हरिंदर प्रसाद व एएस अलमाड़ संचालक अंशु जथोल द्वारा जाली दस्तावेज के आधार पर बनाई दोनों फर्म से अंबाला, हरियाणा व दूसरे राज्यों के व्यापारियों के नाम पर करीब पांच करोड़ के बिल काट सरकार को करीब 92 लाख का राजस्व जमा नहीं कराने का मामला सामने आ गया। जीएसटी पोर्टल से वास्तविकता सामने आने के बाद जब आबकारी व कराधान अधिकारी धनपति व उनकी टीमों ने मुआयना किया तो न फर्म मिली न कोई सुराग। एसपी को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वीरवार शहर कोतवाली थाने में ठगी, राजस्व नुकसान व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पहले मामले में मै. हरियाणा स्टील का मालिक हरिंदर प्रसाद पंजाब के गोविंदगढ़ का दिखाया गया। अप्रैल से अगस्त 2019 के रिकार्ड के अनुसार 3 करोड़, 62 लाख, 44 हजार 647 रुपये के बिल काटे गए। जीएसटी के अनुसार बना 65 लाख 24 हजार, 39 रुपये का टैक्स जमा नहीं कराया गया। कागजों में लिखाए गए फोन पर भी काल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में घेल रोड की एएस अलायड ने 3 करोड़, 51 लाख, 25 हजार, 708 रुपये का लेनदेन किया लेकिन 27 लाख, 22 हजार, 626 रुपये का राजस्व जमा नहीं कराकर सरकार से धोखाधड़ी की। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश के अनुसार फर्जी फर्म बनाकर सरकार को राजस्व का नुकसान बनाने के मामले में आबकारी व कराधान अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed