{"_id":"5dbc9e3a8ebc3e013874b039","slug":"froud-ambala-news-knl10278334","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलवाने के नाम पर 100 से ज्यादा महिलाओं से 50 लाख से अधिक की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलवाने के नाम पर 100 से ज्यादा महिलाओं से 50 लाख से अधिक की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलवाने के नाम पर शहर में 100 से ज्यादा महिलाओं से 50 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं को एक लाख रुपए का लोन दिलवाने के नाम पर आरोपी ने 5-5 हजार रुपए ठग लिए। महिलाओं ने लोन के बारे में आरोपी से पूछा तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सभी महिलाएं पुलिस चौकी एक में पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की।
यह है मामला
पीड़ित महिला मीना, ममता, मंजीत, सरला, कुसुम, संगीता व अन्य ने बताया कि लगभग चार माह पहले आरोपी महिला उनके घर पर आई थी। सरकार द्वारा चलाई जा रही सब्सिडी की स्कीम पर लोन देने की योजना के बारे में बताया। इसमें महिलाओं को सब्सिडी पर एक लाख का लोन मिलना था, आरोपी महिला ने स्कीम का लाभ उठाने के लिए सभी दस्तावेज, स्टांप पेपर व 5-5 हजार रुपए ले लिए। जब उन्होंने आरोपी से इस बारे में बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह शुक्रवार को पुलिस में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत देने पहुंचीं।
महिलाओं ने आकर शिकायत की थी कि उनके साथ लोन लेने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। उनकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
-बलकार सिंह, चौकी इंचार्ज, नंबर 1