फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

पुलिस में भर्ती करवाने के लिए युवक से ठगे चार लाख, दंपत्ति केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
froud
हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दंपती के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। ठगी का शिकार युवक का आरोप है कि भर्ती न करवाने के बाद आरोपियों ने उसके पैसे भी देने से साफ मना कर दिया। पंचायती फैसले में आरोपियों ने उसे चेक दिए थे जोकि बाद में बाउंस हो गए।
विज्ञापन

खुद को बताया था रेलवे कर्मचारी
शहजादपुर कस्बे के गांव धनाना के संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात करीब चार साल पहले शहजादपुर के अनिल कुमार से हुई थी। तब उसने खुद को रेलवे कर्मचारी व पत्नी लवली रौंटा को महिला कांग्रेस की प्रधान बताया था। सितंबर 2015 में अनिल ने उसे हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने का लालच दिया था। इसके लिए उसने दस लाख की डिमांड की थी। पर बाद में सात लाख में सहमति हो गई। तब उसे मैंने अपने व रिश्तेदारों से पैसे जमा कर दो लाख रुपए दे दिए थे। पंद्रह दिन बाद फिर उसने पैसे की डिमांड कर दी। बड़ी मुश्किल से उसने दो लाख का बंदोबस्त कर आरोपी की पत्नी लवली रौंटा को उसके घर जाकर दिए थे। तब उसके साथ दोस्त राहुल भी था। संदीप ने बताया कि जुलाई 2016 में उसने कुरुक्षेत्र पुलिस की भर्ती का फिजिकल टेस्ट दिया था। यह टेस्ट उसने क्लीयर कर दिया था। तब अनिल ने उसे कहा कि यह टेस्ट तो उसने क्लीयर करवाया है। मगर लिखित टेस्ट में वह फेल हो गया। परिवादी ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे जल्द ही सरकारी जॉब दिलवाने का झांसा देते रहे। 20 सितंबर 2017 को पैसों को लेकर पंचायत भी हुई। तब आरोपियों ने उसे दो लाख का चेक दिया था। यह कहा था कि उसके कहने पर ही उसे बैंक में लगाना है। इसके बाद आरोपियों ने उससे संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन

छह महीने तक टालते रहे
संदीप ने बताया कि छह महीने तक आरोपी पैमेंट वापस करने को लेकर टालते रहे। उसका दिया चेक भी बाउंस हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे 25000-25000 रुपए की किस्तों में सारे पैसे लौटाने की बात कही। मगर फिर भी नहीं दिए। उल्टा उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। इसी वजह से उसने पुलिस को शिकायत देने का निर्णय लिया। पुलिस ने अब पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed