फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Free education will be provided in residential Gurukulam

Ambala News: आवासीय गुरुकुलम में मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Thu, 15 Feb 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 15 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Free education will be provided in residential Gurukulam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में श्री सनातन धर्म सभा ने वसंत पंचवी पर्व पर सनातन धर्म श्री विद्या वेद विज्ञान गुरुकुलम का उद्घाटन किया। गुरुकुल में सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा के अनुसार वैदिक शिक्षा वेद, पुराण, उपनिषद ,ज्योतिष, संस्कृत, कर्मकांड एवं आधुनिक शिक्षा गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, हिंदी, अंग्रेजी शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी। यह गुरुकुल आवासीय होगा।
विद्यार्थी गुरुकुल में रहकर ही विद्या अध्ययन करेंगे व नित्य पूजा पाठ हवन अभिषेक संध्या वंदन धारण कर ब्रह्मचारी के रूप में ही शिक्षा ग्रहण करेंगे। गुरुकुल के मुख्य संरक्षक डॉ. स्वामी वागीश स्वरूप ब्रह्मचारी होंगे। संचालन के लिए श्री सनातन धर्म सभा ने नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में कुलभूषण गोयल और मुकेश जिंदल के साथ 11 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

स्वामी डाक्टर वागीश स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि इस गुरुकुल का संबंध महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वैदिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड से होगा। यह एक राष्ट्रीय स्तर का स्कूल शिक्षा बोर्ड है, जो वेद भूषण (10वीं) और वेद विभूषण (12वीं) प्रमाणपत्र प्रदान करता है। आधुनिक विषयों के साथ-साथ छात्रों को हिंदू धर्म ग्रंथ, वेद, उपनिषद, आयुर्वेद और संस्कृत भी पढ़ाई जाती है। महर्षि सांदीपनि शिक्षा बोर्ड भारत में वैदिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा के लिए पहला समर्पित बोर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed