फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 40 lakh in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 40 lakh in the name of sending abroad
अंबाला। युवक को विदेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। महेश नगर पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी अंबाला को चार मार्च को दी शिकायत में गांव नगला निवासी अमर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके चार बच्चे हैं।
वह अपने बड़े लड़के गुरदीप सिंह को कनाडा भेजना चाहता था। जनवरी 2019 में प्रकाश मसीह व सुरेश भट्टी ने उससे संपर्क किया। आरोपियों ने कहा कि वे कई व्यक्तियों को विदेश भेज चुके हैं जोवहां अच्छी कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कई व्यक्तियों की विदेश में काम करते हुए की एलबम दिखाई और उसे झांसे में ले लिया। आरोपियों ने उससे 40 लाख रुपये की मांग की। ठगों ने पहली बार में पांच लाख रुपये नकद ले लिए और इसकी रसीद बाद में देने को कहा।
विज्ञापन

कुछ समय बाद अपने प्रकाश मसीह के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिए। जब भी शातिर ठग पीड़ित को कहते तो वह उन्हें रुपये देता गया। इस तरह से ठगों ने 40 लाख रुपये ठग लिए, परंतु उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। पीड़ित ने जब ठगों से रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंची। जांच के बुधवार को थाना महेश नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed