फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of nine lakhs in the name of getting three crore rupees from Swiss bank

स्विस बैंक से तीन करोड़ रुपये दिलवाने के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of nine lakhs in the name of getting three crore rupees from Swiss bank
अंबाला। स्विस बैंक से तीन करोड़ रुपये दिलवाने के नाम पर सिटी के कपड़ा व्यापारी से नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने व फौजदारी मुकदमे में फंसा देेेने की धमकी दी। आरोपी सूरत गुजरात में कपड़े का व्यवसाय करता है। एसपी अंबाला को 10 अक्तूबर को दी शिकायत के बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार तनेजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में हरीश कुमार ने बताया कि वह विजय नगर शहर का निवासी है। वह शहर कपड़ा मार्केट में मैसर्स मॉडर्न क्रियेशन के नाम से पुराना पूजा कॉम्प्लेक्स देव समाज हॉस्टल रोड शहर में कपड़े का व्यवसाय करता है। मार्च 2021 में उपरोक्त दोषी प्रार्थी की दुकान पर आया और बातचीत करने लगा। आरोपी ने बताया कि उसकी स्विस बैंक स्वीट्जरलैंड में बैंक के एक अधिकारी के साथ जान पहचान है और वह उसके लड़के मनीष को स्विस बैंक से तीन करोड़ रुपये साधारण ब्याज पर दिलवा देगा। इस एवज में प्रार्थी से तीन प्रतिशत के हिसाब से अपनी कमीशन लेगा। उसने नौ लाख रुपये दिसंबर 2021 तक कैश दिए। फिर लोन को पास करवाने के लिए बार बार फोन किया परंतु हर बार किसी न किसी बहाने टाल मटोल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed