फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 14.50 lakh in the name of US visa

Ambala News: अमेरिका के वीजा के नाम पर 14.50 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 14.50 lakh in the name of US visa
अंबाला। अमेरिका का वीजा लगाने के नाम पर यमुनानगर की दो पार्टियों से 14.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों मामलों में आरोपी ने वीजा लगाने का झांसा दिया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन





पहला मामला

यमुनानगर के गांव खानपुर निवासी टोनी राम ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी रणजीत सिंह से उसके मित्र बलकार और रिश्तेदार विक्रम सिंह के माध्यम से मुलाकात हुई। रणजीत सिंह ने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने का काम करता है। उसने कई लोगों को अमेरिका भेजा है। उसने आरोपी को अपने भाई रणधीर सिंह के परिजनों के वीजा के लिए 11 लाख 50 हजार रुपये गांव सौंटा में नकद दिए। मगर आरोपी ने वीजा नहीं लगाया। कई बार बात की, मगर समाधान नहीं निकला। इसके बाद पंचायत बुलाई तो आरोपी ने नौ महीने में रुपये देने का वादा किया, मगर यह वादा भी पूरा नहीं हुआ। इसके बाद रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन



दूसरा मामला

यमुनानगर के गांव खानपुर निवासी सोमनाथ ने बताया कि मित्र बलकार और मेरा रिश्तेदार विक्रम सिंह के माध्यम से वह आरोपी रणजीत सिंह से मिला। उसने टूरिस्ट वीजा पर भेजने के अपने काम के बारे में बताया। ऐसे में पीड़ित ने आरोपी पर विश्वास कर तीन लाख जनवरी 2022 को नकद दे दिए, लेकिन रणजीत सिंह ने वीजा नही लगाया। अब आरोपी रुपये भी वापस नहीं कर रहा और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed