फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud in the name of car by giving wrong information on Facebook

फेसबुक पर गलत जानकारी देकर कार के नाम पर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of car by giving wrong information on Facebook
अंबाला। फेसबुक पर गलत जानकारी देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में निर्मल सिंह ने बताया कि वह गांव काकरू का निवासी है। उसने एक ऑनलाइन ठगी की शिकायत 18 जून को एसपी अंबाला को दी थी। इसके बाद जांच साइबर क्राइम के पास पहुंची। साइबर की जांच के बाद अब बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित निर्मल सिंह के अनुसार उसने ऑनलाइन फेसबुक एप्लीकेशन पर एक गाड़ी देखी। इसके बाद पीड़ित ने फेसबुक पर दिए मोबाइल नंबर पर बात की। आरोपी ने गाड़ी से संबंधित कागजात पीड़ित को व्हाट्सएप कर दिए और पंद्रह हजार एडवांस मांगे। पीड़ित द्वारा 15 हजार 500 रुपये गूगल पे किए जाने के बाद आरोपी ने गाड़ी भेजने की एवज में और रकम मांगी थी। पीड़ित ने गूगल पे के जरिए 76500 रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। शिकायतकर्ता को आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। अब इस मामले में बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रिश्तेदारों, दोस्तों से मांगे रुपये
अंबाला। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रिश्तेदारों और दोस्तों से ठगी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मोहित गुप्ता ने बताया कि वह विजय नगर अंबाला शहर का निवासी है और उसने एसपी अंबाला को 2 अप्रैल 2021 को शिकायत दी थी कि किसी शातिर ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उसने फेसबुक आईडी पर मैसेंजर के जरिए पीड़ित के रिश्तेदारों और दोस्तों से रुपये मांगने लगा और उसने इस तरह से करीब 16 हजार रुपये की ठगी की। इस मामले में पुलिस ने बलदेव नगर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed