{"_id":"c95e958ec2048e686c02751f3664afc1","slug":"fraud-docter-arrested-in-ambala-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर झोलाछाप पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर झोलाछाप पकड़ा
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के विश्वकर्मा रोड पर स्वास्थ्य विभाग, ड्रग विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर को काबू किया। उसके कब्जे से कई प्रकार की अंग्रेजी दवाएं आदि भी बरामद की गई जिन्हें जब्त करके सील कर दिया गया। ये दवाएं झोला छाप डाक्टर ने अवैध रूप से अपने पास रखी हुई थी।
उप सिविल सर्जन डा. अशोक शर्मा के नेतृत्व में औषध नियंत्रक दिनेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सुदेश कंबोज, विनोद बाला, हरेंद्र दो पुलिस कर्मियों सुरेंद्र कुमार व गुरविंद्र सिंह के साथ सिटी के विश्वकर्मा मंदिर रोड पर स्थित बंगाली क्लीनिक में छापेमारी की।
उप सिविल सर्जन डा. अशोक शर्मा ने बताया कि जांच टीम ने चिकित्सक के रूप में कार्य कर रहे दलीप कुमार विश्वास से जब पंजीकरण संबंधी प्रमाण पत्र दिखाने को कहा तो वह उस संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
जांच करने पर दलीप के ाक्लिनिक से कई किस्म की अंग्रेेजी किस्म की दवाएं, आपरेशन करने के उपकरण आदि भी बरामद किए गए किंतु वह किसी भी रूप में उनको इस्तेमाल करने के लिए जरूरी वैध स्वीकृति या लाइसेंस आदि नहीं दिखा पाया।
जांच दल ने बरामद की गई सभी दवाएं और डाक्टरी उपकरण सील करके आवश्यक कार्रवाई के लिए जब्त कर लिए। पूरे मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को लिख दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल स्टोर्स पर छापमारी
मुलाना के धीन गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार देर सायं क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी की। इस दौरान कई झोलाछाप डॉक्टर भी अपने क्लीनिक बंद कर रफूचक्कर हो गए।
छापामारी टीम की अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ डॉ. बिमला आनंद, ड्रग कंट्रोलर दिनेश राणा, एसएमओ बराड़ा डॉ. राजेंद्र सैनी व मुलाना सब इस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने किया।
जानकारी के अनुसार मुलाना के धीन गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों व झोलाछाप डॉक्टरों पर छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई की सूचना लगते ही कई झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर रफूचक्कर हो गए। ड्रग कंट्रोलर दिनेश राणा ने दो मेडिकल स्टोर की दवाओं व दवाओं का रिकार्ड लंबे समय तक खंगाला।
ड्रग कंट्रोलर दिनेश राणा ने आगाह किया कि किसी भी स्टोर पर बिना बिल के दवाईयां मिली या नशीले कैप्सूल मिले तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी। साथ ही चेताया कि दवाओं की दुकान में सफाई होनी चाहिए।
व्यक्ति से 300 नशीले इंजेक्शन बरामद
अंबाला सिटी। स्पेशल इंनवेस्टीगेशन टीम ने सूचना के आधार पर दबोचे एक व्यक्ति से करीब 300 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी के पास इतनी संख्या में नशीले पदार्थ देखकर टीम भी दंग रह गई।
टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। लेकिन कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।
जानकारी के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले इंजेक्शन व गोलियां बेचने का धंधा करता था।
टीम ने आरोपी व्यक्ति का पीछा कर हुए गुप्त सूचना के आधार पर बांस बाजार के पास से दबोच लिया। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी व्यक्ति से करीब 150 एविल और 150 एलपी जेसिक के नशीले इंजेक्शन बरामद किए।
टीम ने व्यक्ति पर नशीले इंजेक्शन बेचने के आरोप के चलते मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। मगर कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।