फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud,crime, police, foreign

अमेरिका में सैटल होने के चक्कर में गंवाए 25 लाख, एजेंट दंपत्ति पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud,crime, police, foreign
मौजगढ़ का नरेंद्र सिंह भी डिपोर्ट होकर वापस लौट आया है। उसने एजेंट पर 25 लाख रुपये लेकर गैरकानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का आरोप लगाया है। इसी वजह से उसे कई महीने तक जेल में रहना पड़ा। पुलिस ने उसकी शिकायत पर एजेंट व उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दसवीं पास है। उसकी अमेरिका जाने की इच्छा थी। उसने यह बात अपने पिता को बताई तो उसके भाई शेरपाल ने विदेश भेजने का काम करने वाले सुरजीत सिंह से बात की। सुरजीत बराड़ा की करनाल कॉलोनी का रहने वाला है। उसने नरेंद्र को अमेरिका में सैटल करवाने की एवज में 25 लाख रुपये की डिमांड की। परिवादी की मानें तो मई 2019 को सुरजीत सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ उनके घर आया व 10 लाख के साथ पासपोर्ट और अन्य कागजात लेकर गया । इसके बाद आरोपियों ने 10 मई को उसे इक्वाडोर देश भेज दिया । कई देशों की सीमाएं पार करने के बाद उसे गैरकानूनी तरीके से अमेरिका की सीमा में प्रवेश करवाया था। अमेरिका में प्रवेश करते ही आरोपी दंपत्ती ने उसके परिजनों से बचे 15 लाख रुपये भी ले लिए । उधर अमेरिका में प्रवेश करते ही नरेंद्र सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। कई महीने तक उसे जेल की हवा खानी पड़ी। अब उसे डिपोर्ट कर दोबारा अपने भारत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed