फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fraud, crime, police

47 लाख रूपए देने के बाद भी प्लाट मिला न हुई दुकान की रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
fraud, crime, police
अनाजंडी में प्लाट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 47 लाख रुपये ठग लिए। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पीड़ित को न तो पैसा मिला और न प्लॉट। उसने मामले की शिकायत एसपी अंबाला को दी। पुलिस ने सुरेश कुमार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के वार्ड न 11 निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि सुरेश कुमार ने उससे नारायणगढ़ की नई सब्जी मंडी में प्लॉट दिलाने के नाम पर 30 अगस्त 2013 को 9 लाख रुपये लिए थे। उसने न तो मेरे नाम प्लाट की रजिस्ट्री कराई और ना ही रुपए वापस किए। इसके बाद मार्केट कमेटी द्वारा की बोली में सुरेश कुमार ने जो दुकान का प्लॉट 2 सितंबर 2013 को 67 लाख 70 हजार रुपये में लिया था। उसका आधा हिस्सा देने का वादा करते हुए उससे मार्केट कमेटी में 23 लाख 95 हजार का ड्राफ्ट जमा करवाया। इसके बाद भी उसने उस दुकान में से मुझे कोई भी हिस्सा नहीं दिया और ना ही दुकान की रजिस्ट्री के कागज तैयार कराए। ओमप्रकाश ने बताया कि इस प्रकार सुरेश कुमार ने उससे 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने सुरेश कुमार के खिलाफ धारा 406,420 के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed