फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four years have passed since corporation's tenure, no facilities

Ambala News: निगम कार्यकाल को बीते चार वर्ष, सुविधाएं नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four years have passed since corporation's tenure, no facilities
नगर निगम के वार्ड-एक पार्षद जसबीर सिंह। संवाद - फोटो : शिवराम (फाइल फोटो)
अंबाला सिटी। नगर निगम के कार्यकाल को चार वर्ष बीत गए हैं। अब मेयर पद के लिए उप चुनाव होगा। अभी तक वार्ड-एक के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी निगम नहीं दे पाया। वार्ड-एक में देवीनगर, डडियाना, डंगडेहरी, मानकपुर, लोहगढ़ गांव आते हैं। इन गांवों के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, सड़कें, अंडर ग्राउंड नालियां जैसे मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। आचार संहिता के बाद इन गांवों में सुविधाएं बढ़ने का दावा किया जा रहा है, मगर निगम के चार वर्ष के कार्यकाल में भी यहां विकास कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने वार्ड-एक के शालीमार कॉलोनी, हीरा नगर क्षेत्र में ग्राउंड रिपोर्ट की तो यहां भी लोगों की काफी समस्याएं हैं। जिस वजह से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

केस नंबर- एक
सार्वजनिक शौचालय बनाया, न सफाई न सीट लगी
एसए जैन कॉलेज से घेल की तरफ जानी वाली सड़क पर शालीमार कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। स्थानीय निवासी पवन कुमार ने बताया कि यहां सड़क की साइड में एक सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है, मगर इस शौचालय की सफाई नहीं की जाती। न ही इस शौचालय में टॉयलेट सीट लगाई गई। इस वजह से स्थानीय दुकानदारों को शौचालय जाने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-दो
नालियां गंदगी से अटी पड़ी, वर्ष में कभी-कभी होती है सफाई
स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलोनी में बरसाती पानी की निकासी नहीं है। उनकी दुकानों और घरों में नालियां का गंदा पानी जमा हो जाता है। इस बारे में निगम में जाकर अवगत करवाया जा चुका है। अभी तक वैसे ही हालात हैं। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। निगम कर्मचारी वर्ष में कभी-कभी सफाई करने के लिए पहुंचते हैं। नालियां को ऊपर से साफ कर दिया जाता है जबकि उनकी गाद नहीं निकाली जाती। इससे बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती।
केस नंबर-तीन
बेसहारा गोवंश लोगों को कर रहे चोटिल
स्थानीय निवासी ललित किशोर शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में दिनभर बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं। बेसहारा गोवंश की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। निगम की ओर से इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। इसी तरह आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं। बेसहारा गोवंश लोगों को चोटिल कर देते हैं। जब भी कोई वाहन सड़क से गुजरता है तो आवारा कुत्ते लोगों को निकलने नहीं देते। निगम के कार्यकाल को चार वर्ष बीत चुके हैं। ऐसी मूलभूत समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पा रहा है।

1.30 करोड़ के कार्य शुरू हो चुके, चुनाव के बाद भी टेंडर लगेंगे : पार्षद
नगर निगम के वार्ड-एक पार्षद जसबीर सिंह ने बताया कि वार्ड में बीते दिनों 1 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया था। वार्ड के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कम हुआ है। गांवों में स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, सड़कें, अंडर ग्राउंड नालियां मूलभूत सुविधाओं का कार्य होना है। आचार संहिता के बाद तीन से चार करोड़ के कार्य होने है। वार्ड में सफाई की जा रही है। घेल रोड़ पर करीबन एक करोड़ के बजट से नाला बन चुका है। बाकी कार्यों के टेंडर भी आचार संहिता के बाद लगेंगे।

नगर निगम के वार्ड-एक पार्षद जसबीर सिंह। संवाद

नगर निगम के वार्ड-एक पार्षद जसबीर सिंह। संवाद- फोटो : शिवराम (फाइल फोटो)

नगर निगम के वार्ड-एक पार्षद जसबीर सिंह। संवाद

नगर निगम के वार्ड-एक पार्षद जसबीर सिंह। संवाद- फोटो : शिवराम (फाइल फोटो)

नगर निगम के वार्ड-एक पार्षद जसबीर सिंह। संवाद

नगर निगम के वार्ड-एक पार्षद जसबीर सिंह। संवाद- फोटो : शिवराम (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed