{"_id":"62c0afb7ea0ac820fa7a4e2d","slug":"four-were-interrogated-in-three-cases-of-illegal-mining-cases-were-registered-on-the-complaint-of-mining-officer-ambala-news-knl11339831","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के तीन मामलों में चार से पूछताछ,खनन अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किए थे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के तीन मामलों में चार से पूछताछ,खनन अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किए थे मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़-शहजादपुर। खनन अधिकारी की शिकायत पर थाना शहजादपुर और नारायणगढ़ में में दर्ज अवैध खनन के तीन मामलों में चार लोगों को शामिल कर शनिवार को उनकी जांच शुरू कर दी गई है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि खनन अधिकारी अंबाला छावनी राजकुमार शहजादपुर थाने में 11 जून 2022 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 जनवरी 2022 को आरोपी राजकुमार ने गांव बड़ी बस्सी के बेगना नदी से ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा (रेत) अवैध खनन किया है। पुलिस ने शहजादपुर के गांव तानका माजरा निवासी को जांच में शामिल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं थाना नारायणगढ़ में दर्ज अवैध खनन के मामले में पुलिस ने गांव मियांपुर निवासी व्यक्ति को जांच में शामिल किया है। खनन अधिकारी की शिकायत पर 17 जून 2022 को थाना नारायणगढ़ में केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 10 मार्च 2022 को आरोपी ने गांव डेरा के खेत से अवैध खनन किया है। वहीं, थाना नारायणगढ़ में खनन एवं भू वैज्ञानिक अधिकारी धर्मवीर की शिकायत पर दर्ज अवैध खनन के मामले में गांव डेरा निवासी व्यक्ति को जांच में शामिल कर पूछताछ की। उसके खिलाफ 15 नवंबर 2021 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 नवंबर 2021 को तीन लोगों ने अवैध खनन किया है।