फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four thieves arrested in three cases

Ambala News: तीन मामलों में चार चोरों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested in three cases
अंबाला। त्योहारी सीजन पर बढ़ रही वारदातों को देखते हुए पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। मुलाना, महेश नगर और शहजादपुर में हुई चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

थाना मुलाना क्षेत्र से बग्गा ज्वेलर्स नामक दुकान से जेवरात चुराने वाले दो को काबू कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। जबकि महेश नगर शिव प्रताप नगर के मकान में चोरी मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर काबू कर तीन के रिमांड पर लिया। जबकि शहजादपुर के पतरहेड़ी गांव में हुई चोरी के मामले में गुरु वाल्मीकि मंदिर से दान पात्र चुराने के मामले में एक अन्य आरोपी को दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इन मामलों में पकड़े ये आरोपी

-पहले मामला, बग्गा ज्वेलर्स नामक दुकान से जेवरात चुराने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने इंद्री निवासी साहिल उर्फ तेजु और यश उर्फ फट्टू को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। दरअसल, मुलाना थाना निवासी जंग बहादुर ने बताया था कि आठ अक्तूबर की रात को चोर उसकी बग्गा ज्वेलर्स नामक दुकान से
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवरात और नकदी ले गए चोर
दूसरे मामला, महेश नगर थाना क्षेत्र के शिव प्रताप नगर में हुई चोरी मामले में सीआईए-1 की टीम ने इलाके के ही पंकज उर्फ शम्मी को प्रोडक्शन वारंट पर काबू किया। कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड पर लिया। शिकायतकर्ता मनदीप ने बताया था कि दो से सात जुलाई के दौरान किसी ने उसके घर से चांदी का सामान और कुछ कैश चोरी कर लिया था।

- तीसरा मामला, पतरहेड़ी गांव के गुरु वाल्मीकि मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी राहुल को काबू किया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायतकर्ता पतरेहड़ी निवासी प्रिंस ने बताया था कि 10 अक्तूबर को आरोपी आशीष उर्फ सीसा ने दान पात्र से आरोपी चुरा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed