{"_id":"628d2f6d0a210c1b725b1ffc","slug":"four-students-injured-in-auto-and-car-collision-ambala-news-knl1092850145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और कार की टक्कर में चार विद्यार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो और कार की टक्कर में चार विद्यार्थी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। स्टाफ रोड स्थित जीपीओ के सामने स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों से भरा ऑटो कार से टकरा गया। पहली कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराया। यह हादसा दोपहर को करीब 12 बजे हुआ। बताया जाता है कि हादसे के समय ऑटो में करीब 22 अलग-अलग स्कूलों के छात्र बैठे थे। कुछ छात्र जैन गर्ल्स स्कूल तो कुछ लार्ड महावीर जैन स्कूल के थे। ज्यादातर लड़कियां थी। हादसे में चार छात्र चोटिल हो गए जबकि बाकी छात्र बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद छात्रों की चीख पुकार सुनकर राहगीर जमा हो गए। इस दौरान लापरवाही से ऑटो चलाने वाले चालक को स्थानीय लोगों ने पीटा और वह मौके से फरार हो गया। स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल बच्चों को स्कूल में लेकर पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद परिजनों संग घर भेज दिया। घायल विद्यार्थियों की पहचान मोहित, खुशी, सोनम व शोभा के तौर पर हुई। वह 5वीं और 7वीं कक्षा के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। बता दें कि ऑटो व चोपहिया वाहन चालक चंद पैसों के लालच में आकर बच्चों को जरूरत से ज्यादा सवारी बैठा लेते हैं और कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त ऑटो की रफ्तार धीमी थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।