फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four kilos of opium caught before supplying

Ambala News: सप्लाई करने से पहले पकड़ी चार किलो अफीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four kilos of opium caught before supplying
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा प्रेसवार्ता में अफीम संग पकड़े गए नशा तस्करों के बारे में जान
अंबाला। झारखंड से अफीम खरीदकर पंजाब में सप्लाई करने वाले दो नशा तस्करों को कालीपलटन पुल के पास सीआईए-2 की टीम ने काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान पटियाला के जट्टां वाला चैंतरा निवासी जसप्रीत सिंह और झारखंड निवासी जालेद गांव निवासी रामजीत गंझू को काबू किया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चार किलो अफीम और बाइक भी बरामद की। पड़ाव थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आखिर वह अफीम किससे लाए थे और किसी सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाए थे और पंजाब में जा रहे थे। बता दें कि 16 मार्च को सीआईए-2 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्करी का कार्य करते हैं। वह अपने ग्राहकों को अफीम सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ने के लिए काली पलटन पुल के पास नाकाबंदी कर उन्हें दबोचा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक जनवरी से 18 मार्च के दौरान 23 मामले दर्ज किए, जिसमें पांच मामले व्यावसायिक मात्रा में नशा बरामद किया। लगभग 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed