फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fought a long fight to get the rights: Daduwal

हक दिलवाने के लिए लड़ी लंबी लड़ाई : दादूवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fought a long fight to get the rights: Daduwal
मुलाना। सिरसगढ़ रेस्ट हाउस में बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवा दल हरियाणा व स्थानीय सिख संगत ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल का स्वागत किया। कार्यक्रम की अगुवाई दल के प्रदेश युवा प्रधान पवनीत सिंह मिंकी बराड़ा ने की। बलजीत सिंह दादूवाल ने संगत का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को हक दिलाने के लिए सिखों ने लंबी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने इस लड़ाई में शामिल सभी सिखों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब गुरुद्वारों का करोड़ों रुपया हरियाणा में सर्व समाज के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरा जिम्मा कमेटी के हाथों में आने पर अमृतसर में हरियाणा की संगतों के लिए विशेष सराय बनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। दादूवाल ने कहा कि प्रधान शोर मचाने से नहीं बनते, इसके लिए चुनाव एक कानूनी प्रक्रिया है। जिसे पूरा करने के बाद वो प्रधान बने हैं। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल नियमानुसार अभी छह महीने का बचा हुआ है। इस मौके पर राजिन्द्र सिंह कोकी, कुलबीर सिंह, हरि सिंह बराड़ा, हरजिन्द्र सिंह, टीटू वधवा बराड़ा, सतविन्द्र बजाज, करतार सिंह डुलियानी, सुखी नंबरदार खानअहमदपुर, प्रीतपाल सिंह सोढ़ी, जगतार सिंह, रोशन सिंह धनौरी, सुखविंदर सिंह सोढ़ी, सहित सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed