{"_id":"661f5a6c4d1f592d690b0d72","slug":"former-minister-vij-said-for-congress-bargaining-in-ticket-allotment-is-like-vegetable-market-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: पूर्व मंत्री विज का कांग्रेस पर तंज, कहा- टिकट आवंटन में सब्जी मंडी की तरह हो रहा मोलभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: पूर्व मंत्री विज का कांग्रेस पर तंज, कहा- टिकट आवंटन में सब्जी मंडी की तरह हो रहा मोलभाव
Wed, 17 Apr 2024 10:43 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:43 AM IST
सार
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को लगातार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में टिकट आवंटन को लेकर कहा कि जैसे सब्जी मंडी में सब्जी का भाव लगता है, उसी तरह कांग्रेस में बोलियां लग रही हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला छावनी में भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कांग्रेस के पास कोई संगठन नहीं है। जैसे सब्जी मंडी में सब्जी का भाव लगता है, उसी तरह कांग्रेस में बोलियां लग रही हैं जो ज्यादा मोल देगा उसे टिकट मिल जाएगी, इसलिए कांग्रेस को टिकट देने में देर लग रही है।
विज्ञापन
उन्होेंने कहा कि कांग्रेस के कुछ धड़े हैं, जो आपस में भिड़ते रहते हैं। टिकट देने की प्रक्रिया एक पूरी प्रक्रिया होती है। हमारे भाजपा में पन्ना प्रमुख से लेकर वार्ड प्रधान, लोकसभा प्रधान, स्टेट प्रधान पूरा ढांचा बना हुआ है। कांग्रेस को कोई ढांचा नहीं है। किसानों के विरोध पर पूर्व मंत्री विज ने कहा कि हमारे देश में प्रजातंत्र है। किसान व अन्य सभी अपना प्रचार कर सकते हैं, मगर किसी भी हालत में हमें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
किसान अपना प्रचार करो और हम अपना प्रचार कर रहे हैं। फैसला जनता ने करना है और जनता ने जो फैसला करना है वह समय नजदीक है। इसलिए प्रचार में रोकने वाली बात सही नहीं है। वहीं ओपनियन पोल पर विज ने कहा कि हम भी अध्ययन करते है और वह सड़क पर बैठकर राजनीति करते हैं और जनता के बीच बैठता हूं और जनता का भाव जानता हूं।
विज्ञापन