फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former CM manohar lal campaigned for BJP candidate anil vij in Ambala

Politics: विज के लिए 'मनोहर' अदा, कहा- हम तो पुराने साथी हैं; पूर्व सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

Sun, 22 Sep 2024 08:52 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 08:52 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अंबाला में विज के चुनाव कार्यालय पर मनोहर लाल ने उनके साथ बिताए राजनीतिक अनुभवों को भी साझा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। गौरतलब है कि मनोहरलाल के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान कई बार विज और मनोहर लाल के आमने-सामने आने की खबरों ने तूल पकड़ा था।

विज्ञापन
Former CM manohar lal campaigned for BJP candidate anil vij in Ambala
पूर्व सीएम मनोहर लाल और भाजपा प्रत्याशी अनिल विज - फोटो : संवाद

विस्तार

चुनाव ऐसी बला है कि अपने गैर हो जाते हैं और गैर अपने, कहीं मनमुटाव हो जाता है तो कहीं गिले शिकवे दूर हो जाते हैं। अंबाला छावनी में शनिवार को ऐसा ही सियासी माहौल बना जब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भाजपा प्रत्याशी अनिल विज के प्रचार के लिए पहुंच गए। दोनों के गिले-शिकवे गाहे-बगाहे जाहिर होते रहे हैं लेकिन मनोहर अदा ने सभी पुरानी बातों को काफूर कर दिया।

विज्ञापन


विज के चुनाव कार्यालय पर मनोहर लाल ने उनके साथ बिताए राजनीतिक अनुभवों को भी साझा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मनोहर बोले- जब मैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में विभाग प्रचारक था तब मेरे पुराने साथी अनिल विज 1990 के उपचुनाव में मैदान में थे। उस समय हम चौटाला सरकार को समर्थन दे रहे थे। चूंकि अंबाला कैंट सीट भाजपा की थी और यहां से विधायक सुषमा स्वराज राज्यसभा चली गईं थीं तो इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। गठबंधन के सहयोगी का कहना था कि यह सीट उसे मिलनी चाहिए मगर इस सीट पर हमने चुनाव लड़ा। सहयोगी इनेलो ने भी अपना प्रत्याशी उतारा। उस समय सरकार के विरोध के बावजूद हमने विज को यहां से जिताया था। लगातार सरकार में हमने साथ काम किए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनोहरलाल के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान कई बार विज और मनोहर लाल के आमने-सामने आने की खबरों ने तूल पकड़ा था। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले जब सीएम बदलने की बात आई तो विज इस बात से नाराज हुए कि मनोहर लाल के साथ ही गाड़ी में बैठकर वह विधानसभा तक गए थे, मगर उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि सीएम बदलने वाला है। हालांकि इन सभी घटनाओं के बावजूद विज हमेशा नाराजगी की बात को नकारते रहे। अब जब मनोहर लाल विज के लिए मैदान में आये तो हालात अलग नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed