{"_id":"6acab185cb627480d502cc74","slug":"foreign-powers-have-taken-a-contract-to-spread-anarchy-in-the-country-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-171015-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी ताकतों ने देश में अराजकता फैलाने की उठा रखी है सुपारी : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी ताकतों ने देश में अराजकता फैलाने की उठा रखी है सुपारी : विज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिल्ली के प्रदर्शनों के दौरान उपजे हालात और लॉकडाउन जैसी स्थिति पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि देश के विकास को रोकने और अराजकता फैलाने के लिए कुछ विदेशी ताकतों के इशारे पर यहां के कुछ नेताओं और पार्टियों ने सुपारी उठा रखी है और मोर्चा संभाल रखा है।
पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि प्रदर्शन करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। कम से कम 10 दिन पहले नोटिस दिए बिना किए जाने वाले प्रदर्शनों से आम जनता के मौलिक अधिकारों और कारोबार पर असर पड़ता है, जिसे सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच पूरी तरह नकारी जा चुकी है और केवल भ्रम फैलाकर अराजकता चाहती है। नंदीग्राम उपचुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत का जिक्र करते हुए विज ने कहा कि तमाम उठापटक के बाद भी जनता ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर भाजपा पर अपना भरोसा जताया है।