{"_id":"648ca2e4cdd06e808c0ce256","slug":"food-safety-officers-raid-filled-samples-ambala-news-c-36-1-amb1001-5335-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा, भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा, भरे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार डाॅ. गौरव शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ कई संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इनमें दूध की डेयरियों, फल-सब्जियों की दुकानों, होटलों, रेस्त्रां, ढाबों, खाद्य पदार्थ की रेहड़ियों और अन्य स्थानों जैसे कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्टरियां शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला करनाल में जांच के लिए भेजा। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ, जो खाने योग्य नहीं थे, को नष्ट करा दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि सभी मिठाई विक्रेताओं, निर्माताओं और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदार ताजा, शुद्ध खाद्य पदार्थ और मिठाई बेचें।
टीम ने निरीक्षण के दौरान सिटी में कचहरी चौक स्थित जितेन्द्र गुप्ता ढाबा से पके चने और कढ़ी के सैंपल, हनुमान मंदिर सिंगावाला रोड़ के नजदीक विक्की डेयरी से मिक्स दूध के तथा कोर्ट रोड स्थित ए-वन चिकन प्वाइंट से पकी चिकन बिरयानी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।