{"_id":"6813b14aef0c69cd75061d79","slug":"five-normal-buses-will-arrive-next-week-ambala-news-c-36-1-sknl1003-141922-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अगले हफ्ते आएंगी पांच सामान्य बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अगले हफ्ते आएंगी पांच सामान्य बसें
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज की पांच और नई सामान्य बसें अंबाला आने वाली हैं। इन बसों के अगले सप्ताह तक अंबाला में आने की उम्मीद है। रोडवेज इन बीएस-6 मानक की नई सामान्य बसों को लंबे मार्गों पर चलाएगा।
इसके अलावा लंबे मार्गों पर पहले से चल रहीं सेमी बसों को हटाकर इनकी जगह नई सामान्य बसों को लगाया जाएगा। नई बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कुछ दिन पहले ही अंबाला डिपो में 10 नई सामान्य बसों को शामिल किया गया है। जो लंबे मार्गों पर चलाई जा रही हैं।
इन रूटों पर होगा संचालन
रोडवेज की योजना है कि हरिद्वार, धर्मशाला, लुधियाना-दिल्ली और पटियाला-दिल्ली के मार्ग पर मौजूदा समय में चल रहीं पुरानी बसों को हटाया जाए। इसके बाद नई बीएस-6 मानक की पांच सामान्य बसों को इन रूटों पर चलाया जाए। वहीं जो बसें हटाई जाएंगी उन्हें रायपुररानी, बडौली, मालवा, उगाड़ा बाडा और नारायणगढ़ के मार्ग पर लगाया जाएगा। इन पर संचालन कर रही पुरानी बसों को हटा दिया जाएगा। मौजूदा समय में अंबाला डिपो के पास करीब 175 बसें हैं। इन नई पांच बसों के आने से इनकी संख्या 180 पहुंच जाएगी। अंबाला डिपो की बसें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू व अन्य जिलों में संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
वर्जन
अंबाला में पांच नई सामान्य बसें आने वाली हैं। इन बसों को लंबे मार्ग पर संचालन कर सेमी नई बसों को हटाकर उनकी जगह नई बसों को लगाया जाएगा। इस कारण यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
सुरिंदर, डीआई, रोडवेज वर्कशाप अंबाला।