{"_id":"645f33ac1f0e5c8f6a0601e6","slug":"five-month-old-child-died-due-to-falling-of-roof-lenter-in-ambala-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में बड़ा हादसा: छत का लेंटर गिरने से पांच माह के बच्चे की मौत, मां और बेटी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में बड़ा हादसा: छत का लेंटर गिरने से पांच माह के बच्चे की मौत, मां और बेटी गंभीर घायल
Sat, 13 May 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 12:22 PM IST
सार
दयाल बाग निवासी भारत भूषण ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। उसके पास एक बेटी व बेटा है और वह किराये के मकान पर रहते हैं। कमरे की छत के लेंटर में दरार आई हुई थी। मकान मालिक को ठीक करवाने के लिए बोला था लेकिन महज पुट्टी ही करवाई गई थी।
विज्ञापन
अंबाला में छत का लेंटर गिरने से महिला घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के दयाल बाग स्थित कमरे में अपने दोनों बच्चों संग बैठी महिला पर अचानक छत के लेंटर का कुछ हिस्सा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच माह के बच्चे आदर्श की मौत हो गई। वहीं 35 वर्षीय रेणु और उसकी 17 वर्षीय बेटी गुनगुन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ। उस समय महिला का पति काम कर पर गया हुआ था। परिजनों ने बेटे को शनिवार सुबह दफनाया। घायल मां-बेटी छावनी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दयाल बाग निवासी भारत भूषण ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। उसके पास एक बेटी व बेटा है और वह किराये के मकान पर रहते हैं। कमरे की छत के लेंटर में दरार आई हुई थी। मकान मालिक को ठीक करवाने के लिए बोला था लेकिन महज पुट्टी ही करवाई गई थी। शुक्रवार को वह काम पर था कि अचानक मकान मालिक का फोन आया। घर आकर देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। जबकि पत्नी व बेटी भी घायल थी। पत्नी व बेटी अभी अस्पताल में ही उपचाराधीन है। पत्नी के सिर की एमआरआई हो रही है।