{"_id":"6ac3fbb0d3b8e254850e703d","slug":"five-lakh-rupees-were-duped-on-the-pretext-of-sending-to-cyprus-ambala-news-c-36-1-amb1001-170738-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: साइप्रस भेजने का झांसा देकर पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: साइप्रस भेजने का झांसा देकर पांच लाख ठगे
विज्ञापन
अंबाला सिटी। साइप्रस भेजने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक महिला एजेंट सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में मकान मालिक, लुधियाना की रहने वाली महिला एजेंट और उसका रिश्तेदार शामिल हैं।
पुलिस को दी शिकायत में पंजैल गांव (थाना साहा) निवासी मोहित ने बताया कि वह मजदूरी करता है और विदेश जाना चाहता था। 8 जून को वह अपने साथी शैंकी (निवासी बजीदपुर) और अमित व सोमपाल के साथ मानव चौक स्थित जेके ओवरसीज के कार्यालय गया था। कार्यालय में सौंडा निवासी बलजीत सिंह, लुधियाना निवासी महिला एजेंट कमलजीत कौर और उसका रिश्तेदार रमनदीप (निवासी शाहबाद, कुरुक्षेत्र) मौजूद थे।
मोहित के अनुसार, बातचीत तय होने के बाद एजेंट कमलजीत कौर के कहने पर और उसके सामने उसने 4 लाख रुपये और शैंकी ने 1 लाख रुपये (कुल 5 लाख रुपये) आरोपी बलजीत सिंह को सौंप दिए। आरोपियों ने दोनों को पूरा भरोसा दिया कि अगले दिन सुबह उन्हें वीजा और फ्लाइट की टिकटें देकर विदेश भेज दिया जाएगा। अगली सुबह जब मोहित अपने साथियों के साथ टिकट और वीजा लेने मानव चौक स्थित कार्यालय पहुंचा, तो वहां कोई नहीं मिला। संवाद