फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five lakh notes were handed over and the papers were found.

Ambala News: पांच लाख लेकर थमाए नोट निकले कागज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Five lakh notes were handed over and the papers were found.
अंबाला। सरकारी स्कूल के मास्टर से 100 रुपये के नोट के बंडल में सफेद कागज लगाकर पांच लाख रुपये धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई के लिए भेजना था और पैसे कम थे। उसने दोस्त के जरिये आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने 20 लाख देने की बात कहीं।
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले पांच लाख रुपये देने की बात कहीं थी। वह लेकर गया तो आरोपियों ने बैग लेकर सफेद कागज, ईंट से भरा बैग थमा दिया। ऊपर 100-100 के नोट लगा रहे थे। आरोपियों ने जनवरी 2023 को वारदात को अंजाम दिया, लेकिन उस समय कार्रवाई नहीं हुई। आईजी को शिकायत सौंपने के बाद अब अंबाला सदर थाना पुलिस ने रोहित सैनी उर्फ सम्राट, चतरा व मनदीप पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में अध्यापक है पीड़ित
पुलिस को दी शिकायत में सिटी की वाल्मीकि लायलपुर बस्ती निवासी यशवीर वेदी ने बताया कि वह सरकारी स्कूल का मास्टर है। 23 जनवरी 2023 को अपने जीपीएफ से छह लाख 25 हजार रुपये एडवांस निकाले थे। उसे लड़के को ऑस्ट्रेलिया में स्टडी के लिए भेजना था। इसका खर्च 20 लाख रुपये था। अपने दोस्त से 15 लाख रुपये किसी से ब्याज पर लेने की बात की तो उसने बताया कि कुछ लोग हैं जो तुम्हें पांच लाख रुपये के बदले 20 लाख रुपये दे देंगे। जल्द पैसे का इंतजाम करने के चक्कर में वह उसके झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दोस्त के साथ पांच लाख रुपये लेकर पैसे देने वाले लोगों से मिलने चला गया। आरोपियों का नाम सम्राट उर्फ रोहित सैनी और चतरा गांव गदापुर, मनदीप गांव गदौली और एक लाडवा का रहने वाला है। इसके अलावा कुछ और आरोपी भी शामिल हैं। दोस्त ने आरोपियों को पांच लाख रुपये सिटी जीटी रोड नई सब्जी मंडी के पास दिए और उन्हें 100 रुपये के नोटों का एक बैग थमाया था। जैसे ही वह मौके से गए तो बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

बैग में सारे ही सफेद कागज काट कर लगा रखे थे और उनके ऊपर 100 रुपये के नोट थे। शातिर आरोपियों ने असली नोटों के बदले में कागज देकर पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए। न तो उनके पैसे वापस किए जा रहे हैं और न ही आरोपी मिल रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ धोखा कर चुके हैं और अलग-अलग स्थान पर जाकर ठगते हैं। अंबाला के अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर जाकर भी कई वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed