{"_id":"60d8e85f8ebc3e9e943e3434","slug":"five-lakh-fraud-for-admission-in-mbbs-ambala-news-knl746078108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर पांच लाख ठगी, सगे भाई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर पांच लाख ठगी, सगे भाई नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर सेक्टर-8 की सरूची से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिहार के बेगुसराय वासी परमजीत सिंह और उसका भाई नीरज कंसलटेंट बनकर परिवार से मिले थे और दाखिले के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिये। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई जांच के आधार पर सेक्टर-9 थाने में ठगी व अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सरूची के अनुसार उसके पति दवाओं की दुकान करते हैं। वे बेटे वंश का एमबीबीएस में एडमिशन कराना चाहते थे। इस दौरान संपर्क में आए आरोपियों ने कहा कि हम कंसलटेंसी के दो लाख रुपये लेंगे और दाखिला करा देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पहले भी कई लोगों का दाखिला करा चुके हैं। कुल 95 लाख का खर्च बताया। जयपुर जाकर हमने पांच लाख दे दिए। बाद में हमने कंसलटेंसी के दो लाख रुपये रखकर बाकी के तीन लाख रुपये मांगें तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की ओर से एसपी को दी गई शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।
---------------------------