फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First phase on non-communicable diseases completed, 37 samples sent to PGI

Ambala News: गैरसंचारी रोगों पर पहला चरण पूरा, पीजीआई भेजे 37 नमूने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
First phase on non-communicable diseases completed, 37 samples sent to PGI
अंबाला सिटी। गैर संचारी रोगों की विशेष जांच के लिए चलाए अभियान में अंबाला का पहला चरण पूरा हो गया है। इसमें अंबाला की विभिन्न जगहों से चंडीगढ़ से आई विशेष टीम ने रक्त के नमूनों को एकत्रित किया। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन

टीम ने अंबाला के रसूलपुर, जगोली, जंदेहड़ी, वार्ड 28, वार्ड तीन, शहजादपुर और रसूलपुर से करीब 37 लोगों के नमूने लिए थे। चंडीगढ़ पीजीआई में इन नमूनों पर शोध किया जाएगा। शोध के नतीजों के आधार पर गैरसंचारी रोगों के उपचार में बदलाव किया जाएगा। -
विज्ञापन

सभी आयु वर्ग और जाति समूह पर शोध
विशेष अभियान के सुपरवाइजर गुरदीप सिंह ने बताया कि टीम द्वारा विशेष जाति, आयु और धर्म समूह के लोगों पर शोध किया जा रहा है। टीम ने संबंधित क्षेत्रों में एक घर से एक सदस्य का नमूना लिया। इसके बाद उस सदस्य के बारे में सभी जानकारियां मांगी जाती है। जिसमें दिनचर्या, खानपान, बुरी व अच्छी आदतें आदि के बारे में पूछा गया। जिसे नमूनों के साथ दर्ज किया जाता है। इस जांच में अलग- अलग धर्म समूह के लोगों को भी शामिल किया गया है। इसके आधार पर ही गैरसंचारी रोगों के फैलने का कारण पता लगाया जाएगा। चाहें उस सदस्य को किसी प्रकार का रोग हो या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन बढ़ रहे गैरसंचारी रोग
इन दिनों बिगड़ती जीवन शैली के कारण गैरसंचारी रोग जैसे बीपी, शुगर, कैंसर आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिला अंबाला में करीब 70 हजार लोग बीपी और शुगर की चपेट में हैं। कई मरीज तो ऐसे हैं जिन्हें ये दोनों बीमारियां हैं।

वर्जन
चंडीगढ़ की टीम ने नमूनों को एकत्रित करने का पहला चरण पूरा कर लिया है। अब यह टीम दूसरे जिले में जांच के लिए जाएगी। नमूनों की जांच कर शोध के जो भी परिणाम होंगे वह मरीजों को एएनएम या आशा द्वारा बता दिया जाएगा।
-डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ एनसीडी, स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed