{"_id":"611eb5628ebc3e79bc3b7c1c","slug":"first-bus-will-run-for-sisters-at-3-20-am-40-buses-will-run-on-crowded-route-ambala-news-knl804474109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 3.20 बजे बहनों के लिए चलेगी पहली बस, भीड़-भाड़ वाले रूट पर दौड़ेंगी 40 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 3.20 बजे बहनों के लिए चलेगी पहली बस, भीड़-भाड़ वाले रूट पर दौड़ेंगी 40 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। रक्षाबंधन पर बहनों के भाई के घरों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। छावनी बस अड्डे से पहली बस कालका, बद्दी के लिए सुबह 3:20 बजे रवाना होगी। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले रूट पर 30 से 40 बसों का संचालन किया जाएगा ताकि समय रहते बहनें शुभ मुहूर्त के तहत भाइयों को राखी बांध सके। रक्षाबंधन पर्व पर अधिकांश रोडवेज की बसें चंडीगढ़, कालका, नारायणगढ़, यमुनानगर, पिहोवा, कैथल, कुरुक्षेत्र, पिपली के लगातार चक्कर लगाएंगी।
रोडवेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के लिए 60 किलोमीटर के दायरे में चलने वाली बसों में अधिक भीड़ रहती है, इसलिए इस बार हेडक्वार्टर के निर्देशों पर बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया गया है ताकि बहनों को राहत पहुंचाई जा सके। पहले जहां विशेष रूट पर 15 से 20 बसें आवागमन करती थीं, अब इनकी संख्या 30 से 40 के बीच होगी। इसमें हरियाणा रोडवेज अंबाला व नारायणगढ डिपो की 178 और सहकारी समिति की 69 बसें शामिल होंगी। राखी पर्व पर महिलाओं व 15 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। सरकार द्वारा घोषित सुविधा को पूरा करने के लिए महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में योजना तैयार की गई है।
दो दिन शेष
राखी पर्व आने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बाकी है, डिपो ड्यूटी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि बसों के संचालन को लेकर चालक व परिचालक को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि सफर के दौरान सभी महिलाओं का ध्यान रखें और उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुुचाएं। निर्धारित अड्डे पर बसें रोकें ताकि महिलाएं बिना किसी परेशानी के एक से दूसरी जगह तक सफर कर सकें।
विज्ञापन
अतिरिक्त स्टाफ व बसों की सुविधा
15 से 20 अतिरिक्त बसों सहित कर्मचारियों को स्पेशल ड्यूटी के तहत छावनी बस अड्डे पर तैनात किया जाएगा और भीड़ बढ़ते ही निर्धारित रूट पर बस का संचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग के आदेशानुसार राखी पर्व पर सभी डिपुओं द्वारा जो भी योजना तैयार की गई है, वह 21 अगस्त सुबह मुख्यालय भेजनी होगी, वहीं पर्व के बाद 23 अगस्त को किए गए प्रबंध की समीक्षा रिपोर्ट भी भेजनी होगी।
24 घंटे तक मिलेगी सुविधा
सरकार द्वारा घोषित निशुल्क बस सेवा की सुविधा 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से आरंभ हो जाएगी जोकि 22 अगस्त रात 12 बजे तक जारी रहेगी। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों में इस बात का विशेष जिक्र किया गया है कि अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड नियमों के पालन के तहत 50 प्रतिशत सवारियों के साथ ही बसों का संचालन किया जाए।
रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर भाइयों के हाथ पर राखी बांध सुख-समृद्धि की कामना करने वाली बहनों को सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा रोडवेज पूरी तरह से तैयार है। व्यवस्थाएं बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी ताकि किसी को परेशानी न हो।
-मुनीष सहगल, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, अंबाला डिपो।