फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firing on Sarpanch of Holi village, narrow escape

Ambala News: होली गांव के सरपंच पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Firing on Sarpanch of Holi village, narrow escape
मुलाना/बराड़ा। होली अड्डे पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पहले तो होली गांव के सरपंच को कार से उतारकर उससे मारपीट की। इसके बाद जब फोन करने के बाद उसका बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों पर फायर किया, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। इस दौरान सरपंच ने आरोपियों की बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली । जिससे आरोपी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ अपने साथी की एक्टिवा से फरार हो गए। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




होली गांव के सरपंच बलविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होली अड्डे के पास कार में बैठा था। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर उसके गांव का काला व उसका साथी आया। उन्होंने कार के शीशे पर हाथ मारकर नीचे उतरवाया और पूछा कि क्या तू ही सरपंच है। बलविन्द्र के हां कहने पर उन्होंने उससे गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने आरोपियों की बुलेट से चाभी निकाल ली और खुद को बचाने के लिए भागने लगा। उसने फोन किया ताे उसका बेटा अभिषेक भी मौके पर पहुंच गया। बेटे के आने पर वह आरोपियों की तरफ बढ़े तो एक आरोपी ने एक गोली हवा में तो दूसरी गोली उनकी तरफ चला दी। गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी। उसी समय दो युवक एक्टिवा पर आए और आरोपियों को अपने साथ लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर मुलाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच शुरू की।
विज्ञापन




वर्जन---

घटनास्थल से कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। होली सरपंच ने शिकायत सौंपी है। बुलेट मोटरसाइकिल मिली है। आगामी जांच जारी है।----रामपाल राणा, जांच अधिकारी, मुलाना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed