फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firefighters expressed anger

Ambala News: दमकल कर्मचारियों ने जताया रोष

Sun, 10 May 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 10 May 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Firefighters expressed anger
अंबाला छावनी के अ​ग्निशमन केंद्र  में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद
अंबाला। हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 32 वें दिन भी जारी रही। दमकल केंद्र पर इकाई प्रधान पपिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए दमकल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। यूनियन के राज्य ऑडिटर रणदीप सिंह ने बताया कि दमकलकर्मी 8 अप्रैल से 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार समाधान के बजाय दमनकारी नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि 2019 से वेतन न बढ़ना और मात्र 16 हजार में जोखिम भरा काम कराना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक फरीदाबाद के दिवंगत साथियों को शहीद का दर्जा और कच्चे कर्मियों को पक्का करने की ठोस नीति नहीं बनी तो आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed