फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire, women, injured, crime, police, ambala

मायके जाने की जिद में महिला ने लगाई आग, हालत गंभीर

Wed, 28 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला Updated Wed, 28 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

तोपखाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने सिर्फ इस जिद में अपने आप को आग लगा ली कि वह मायके जाना चाहती है। गंभीर हालत में महिला को एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


तोपखाना चौकी के प्रभारी जोराजीत सिंह ने बताया कि महिला का पति मजदूरी करता है, जबकि उनके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इन बच्चों की स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं। महिला ने कहा कि वह परिवार के साथ इन छुट्टियों में मायके जाना चाहती है। इसी को लेकर महिला के पति ने आनाकानी कर दी, जिसको लेकर घर में काफी विवाद भी हुआ। इसी विवाद के चलते महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा दी। महिला को आग की लपटों में घिरा देख पति ने उसे बुझाने का प्रयास किया, जिसमें उसके हाथ भी झुलस गए। किसी तरह आग को बुझाया गया, जबकि महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद डाक्टरों ने महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि महिला करीब सत्तर प्रतिशत झुलस चुकी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज करवाए गए हैं, जबकि महिला के पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed