{"_id":"7830b2377a42aae2312d39b91f0ea351","slug":"fire-set-in-truck-burnt-electronic-items-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में लगी आग, इलेक्ट्रानिक सामान जलकर हुआ राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में लगी आग, इलेक्ट्रानिक सामान जलकर हुआ राख
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी बाग में सोमवार अलसुबह धूप फैक्टरी के बाहर खड़े लोडिड ट्रक में संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक में रखी मशीनरी व बीएसएनएन का इलेक्ट्रानिक का सामान जल कर खाक हो गया। ट्रक में सोये ड्राइवरों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि इस दौरान ट्रक के टायरों में ब्लास्ट भी हुआ।
महेश नगर थाना के सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पंजाब कि साहनेवाल निवासी रिछपाल अपने साथी के साथ मुंबई से ट्रक में मशीनरी व बीएसएनएन का इलेक्ट्रॉनिक का सामान लेकर चले थे। जिसमें उन्होंने पहले मशीनरी को अंबाला कैंट स्थित पंजाबी में धूप फैक्टरी मे उतारना था। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान को शिमला लेकर जाना था। रविवार शाम को रिछपाल ट्रक लेकर पंजाबी बाग स्थित धूप फैक्टरी पहुंचा, लेकिन मशीनरी के न उतरने के कारण वह ट्रक में ही अपने साथी के साथ सो गया। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक ट्रक में संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई और देखते ही देखते आग भड़क गई। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।