{"_id":"19acc939a5721c2755e6188230107a00","slug":"fire-set-forest-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में लगी आग, मचा हडकंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में लगी आग, मचा हडकंप
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन के सामने खाली एरिया में मंगलवार को खड़ी झाडिय़ों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरे एरयफोर्स एरिया में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाकावासियों ने तुरंत एयरफोर्स स्टेशन व दमकल विभाग को सूचित किया। उधर, आग की सूचना पाकर तुरंत एयरफोर्स के अधिकारी व दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए जुट गए, लेकिन आग की लपटें काफी एरिया में फैलने के कारण भयंकर हो गई थी। जिसके बाद करीबन दो घंटे की कड़ी मशक्त के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
इलाकावासियों के अनुसार खाली एरिया स्थित झाड़िय़ों में आग पूरी तरह से फैल गई और देखते-देखते अचानक झाड़िय़ों से धुआं निकल रहा था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग की लपटें पूरी तरह से फैल चुकी है। ऐेसे में अंबाला कैंट, सिटी व एयरफोर्स की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।