{"_id":"629a613b01176a50b853c69b","slug":"fire-in-moving-car-and-activa-driver-narrowly-left-ambala-news-knl110383071","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार और एक्टिवा में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार और एक्टिवा में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक
विज्ञापन
अंबाला। चिलचिलाती गर्मी के बीच शुक्रवार को आगजनी की घटनाओं ने जमकर कहर बरपाया। अंबाला-अमृतसर हाईवे पर एक आई-10 कार और महेश नगर में एक्टिवा जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक उतर गए वरना जानलेवा हादसा हो सकता था। कार चालक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई।
चालक ने बताया कि वह इस्माइलाबाद के गुरु नानक वाटिका पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल हैं और सुबह स्कूल जा रहे थे। जैसे ही किंगफिशर के पास पहुंचे तो अचानक कार में से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार के बोनट से आग की लपटें निकलने लगी। उन्होंने पानी की बोतल से बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल विभाग के आने तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
इसी तरह दोपहर के समय महेश नगर में चलती एक्टिवा में धुआं निकलने लगा। चालक की पहचान राजा पार्क निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई। समय रहते वह उतरकर किनारे हो गए और देखते ही देखते एक्टिवा से आग की लपटें निकलने लगी। हाईवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित हुए यातायात को सुचारु करवाया।
विज्ञापन
टुंडला के पास झाड़ियों में रुक-रुक कर लगी आग
भीषण गर्मी के बीच अचानक टुंडला के निकट झाड़ियों में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। जैसे ही वह लौटे तो दोबारा आग फैलने की सूचना मिली। इसी तरह करीब पांच घंटे तक रुक रुक कर आग लगी रही। अंबाला शहर व छावनी की दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।