{"_id":"576c3b8a4f1c1bc525b48e52","slug":"fire-in-house-luggage-burn-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग, घरेलू सामान खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग, घरेलू सामान खाक
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला ।
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
घ्ार में लगी आग के बाद जला सामान
- फोटो : amar ujala
हाथी खाना मंदिर के निकट गुरुवार देररात अचानक एक किराया दुकान के निकट मकान में आग लग गई। मकान से आग की लपटे निकलती देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
पीड़ित मकान मालिक भोजराज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ माया वाला चौक पर रहता है। मकान पर उसका नौकर रहता है। बुधवार देररात नौकर मकान से बाहर खुले में सो रहा था। इसी दौरान मकान में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि मकान से आग की लपटें बाहर निकलनी शुरू हो गईं और सारा सामान जलकर खाक हो गया।
बताया जाता है कि आग के तुरंत बाद गीता गोपाल और आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया। उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित भोजराज का कहना है कि आग से मकान में रखा हजारों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।