फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire in fruit shop, goods worth lakhs burnt

फ्रूट की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire in fruit shop, goods worth lakhs burnt
फ्रूट की दुकान में लगी आग। - फोटो : Ambala
शहजादपुर। त्रिवेणी चौक स्थित फ्रूट की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने दुकान में रखा लाखों का सामान और नकदी जल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बपोली निवासी दुकान के मालिक जरनैल ने बताया कि वह सोमवार देर शाम अपनी दुकान बंद को रोजाना की तरह बंद करके गया था। मंगलवार सुबह उसे फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। यह सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो दुकान रखा लाखों का सामान जल चुका था। दुकान में रखी नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही दमकल का वाहन मौके पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि गनीमत यह रही कि आग इससे लगी फोटो स्टेट और पेंट शॉप के गोदाम तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed