फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire in agriculture land

कृषि विभाग की जमीन पर आग, हड़कंप

Sat, 27 Jun 2015 01:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 27 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के पास कृषि विभाग के जंगलात में आग लग गई। सुबह लगी आग पर शाम तक दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने काबू किया। इस आग से कई सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। क्योंकि, इस जमीन के बिल्कुल पास पशु विभाग, पानी महकमा, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, जल-मृदा जांच सेंटर, पंचायत विभाग, बागवानी विभाग, पोलट्री विभाग हैं। इन सभी दफ्तरों में आग की वजह हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शुक्रवार सुबह झाड़ियों में किसी तरह से आग लग गई। इसके बाद यह बढ़ती चली गई। आग के तेज होने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी, तो कई दमकल मौके पर पहुंच गईं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


इसके बाद अंबाला कैंट से भी एक दमकल मौके पर भेज दी गई। दमकल विभाग कर्मचारियों ने दोपहर बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान विभिन्न महकमों के कर्मचारी भी अपना काम छोड़कर आग बुझाने में दमकल कर्मचारियों का सहयोग करते रहे। इस आग की चपेट में आकर सफेदे के सैकड़ों पेड़ जल गए, जबकि कई सूखे पेड़ जलकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed