फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out in Vishal Mega Mart in Prem Nagar, goods kept on the first and second floor burnt

Ambala News: प्रेम नगर में विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, पहली और दूसरी मंजिल पर रखा सामान जला

Wed, 10 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 10 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Vishal Mega Mart in Prem Nagar, goods kept on the first and second floor burnt
शहर के प्रेम नगर विशाल मेगा मार्ट के पास भवन में बाहर बैठे कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रेम नगर में मंगलवार की सुबह विशाल मेगा मार्ट के भवन में भयंकर आग लग गई। आग लगने से आसपास के कार्यालयों के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। आग बढ़ती देख पास लगते हुए कार्यालयों व बैंक को बंद करवाया और बिजली भी काटी गई। आग बढ़ने पर सुबह करीब सवा 9 बजे दमकल विभाग कर्मचारी शीशे तोड़कर अंदर दाखिल हुए और भवन के पीछे से भी आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने से चारों तरफ धुआं फैल गया और मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। उधर, दमकल विभाग के अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियाें को मौके पर भेजा गया, इसके साथ ही करीब 20 कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि कुल 67,500 लीटर पानी से आग बुझायी गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीएम दर्शन कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों से भी बातचीत की। पांच घंटे बाद दोपहर करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस एएसआई ने दिखाई जांबाजी, दीवार फांदकर तिरंगे झंडे को उतारा
पहली मंजिल से आग भड़कती हुई दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल के साथ ही तीसरी मंजिल पर भी धुआं फैल गया। मेगा मार्ट के ऊपर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। यह देखते ही एएसआई अनिल कुमार पास के लगते कार्यालय के भवन से छत पर चढ़े और वहां से सात से आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर मेगा मार्ट की छत पर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर तिरंगे झंडे को सम्मानजनक तरीके से नीचे उतारा और गाड़ी में सुरक्षित रखा। एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि उनके सामने देश का तिरंगा झंडा था, इसलिए वह आग लगने के बाद भी खुद को भवन के ऊपर जाने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन


मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार ने पहुंचकर लिया जायजा
एसडीएम अंबाला शहर दर्शन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर सुनील कुमार से आग लगने की घटना के बारे में जानकारी ली। वह काफी देर तक घटनास्थल पर ही खड़े रहे। उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली तो उन्होंने दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भिजवाया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग लगने से किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के कार्यालय करवाए गए बंद, कर्मचारी बाहर बैठे रहे
आग लगने के बाद आसपास के कार्यालयों को भी बंद करवाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया ताकि किसी को कोई नुकसान न हो। इस क्षेत्र की बिजली भी काटी गई थी। यहां आईलेट्स सेंटर, बैंक कर्मचारी बाहर बैठे रहे। पुलिस ने आसपास के कार्यालयों को बंद करवाकर आग बुझाने में मदद की। बिजली न होने के कारण कार्यालयों का कार्य प्रभावित रहा।

पुलिस और संस्था के सेवादारों ने निभाई जिम्मेदारी
इस दौरान आग बुझाने के लिए डेरा सच्चा सौदा सिरसा के सेवादारों ने भी आग बुझाने में दमकल विभाग कर्मचारियों की मदद की। वंदे मातरम् दल प्रधान भरत सिंह भी आग बुझाने के लिए लगे रहे। उन्होंने पुलिस के सहयोग से दमकल विभाग के घायल कर्मचारी परमजीत को शहर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनको दोपहर तक उपचाराधीन रखा गया। उनकी दोपहर बाद छुट्टी हो गई।

आठ गाड़ियों से आग पर पाया काबू
जिला दमकल विभाग के अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि करीब सवा नौ बजे उनके पास आग लगने की सूचना आई थी। उन्होंने एक गाड़ी भेजी तो यहां पहुंचकर ज्यादा आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने अंबाला कैंट, नारायणगढ़ से भी गाड़ियां मंगवाईं। धुआं होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। उनके 20 कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंबाला शहर, अंबाला छावनी व नारायणगढ़ से भी दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवाईं गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

- रमेश कुमार, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।

शहर के प्रेम नगर विशाल मेगा मार्ट के पास भवन में बाहर बैठे कर्मचारी। संवाद

शहर के प्रेम नगर विशाल मेगा मार्ट के पास भवन में बाहर बैठे कर्मचारी। संवाद

शहर के प्रेम नगर विशाल मेगा मार्ट के पास भवन में बाहर बैठे कर्मचारी। संवाद

शहर के प्रेम नगर विशाल मेगा मार्ट के पास भवन में बाहर बैठे कर्मचारी। संवाद

शहर के प्रेम नगर विशाल मेगा मार्ट के पास भवन में बाहर बैठे कर्मचारी। संवाद

शहर के प्रेम नगर विशाल मेगा मार्ट के पास भवन में बाहर बैठे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed