फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out in Bakary

बेकरी में लगी आग, बुझाने के दौरान सेल्समैन की नस कटी

Wed, 11 Dec 2013 12:34 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Wed, 11 Dec 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Bakary
अंबाला सिटी। की टिल्ले वाले मंदिर गली में मंगलवार तड़के ओबराय बेकरी में आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास में बेकरी के ही एक सेल्समैन की बाजू की नस किसी नुकीली चीज लग जाने की वजह से कट गई।
विज्ञापन


उसे तुरंत शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में  रेफर कर दिया।। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार में तैनात सिक्योरिटी गार्ड राकेश व गनमैन ध्यान सिंह ने बेकरी के शटर के चारों ओर से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने बेकरी के कारिंदों को उठाया और स्वयं स्कूटर पर जाकर दमकल विभाग को सूचित किया। कारिंदों ने बेकरी संचालक भारत मलिक को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने बेकरी के कारिंदों की मदद से लगी आग पर काबू पाया लेकिन इस बीच बेकरी का सामान कुछ आग के कारण तो कुछ पानी की बौछारों के कारण खराब हो चुका था।

बेकरी संचालक भारत मलिक ने बताया कि बेकरी के असली मालिक प्रमोद ओबराय इन दिनों कनाडा गए हुए हैं और उनके पीछे से वही बेकरी को संचालित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed