{"_id":"6a55490f1c7093e473029f4e","slug":"fir-registered-against-three-people-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166172-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जमीन बेचने के नाम पर 19 लाख की ठगी, मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जमीन बेचने के नाम पर 19 लाख की ठगी, मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Tue, 14 Jul 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। होशियारपुर में 7 कनाल जमीन बेचने के नाम पर बरनाला गांव निवासी नरेंद्र सिंह से 19 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोप है कि मां-बेटे समेत तीन लोगों ने जमीन का सौदा करने के बाद वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड कर बेच दी।
इतना ही नहीं, पीड़ित के रुपये लौटाने के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पंजोखरा साहिब थाना पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर निवासी बलबीर कौर, उसके बेटे परविंद्र सिंह और सचिन भल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) (आपराधिक न्यास भंग), 318(4) (धोखाधड़ी), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
48 लाख में तय हुआ था सौदा, लोन की बात छिपाई
पंजोखरा के बरनाला गांव स्थित राजा गार्डन निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून 2025 को बलबीर कौर और उसके बेटे परविंद्र सिंह के साथ 7 कनाल जमीन का सौदा 48 लाख रुपये में तय हुआ था। बयाने के तौर पर उसी दिन तीन लाख रुपये का चेक दिया गया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने जमीन पर बैंक का लोन चुकाने का हवाला देकर अलग-अलग तारीखों में कुल 19 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि सौदा तय करते समय जमीन पर बैंक ऋण होने की जानकारी उनसे छिपाई गई थी। तय तारीख पर जब वह शेष राशि लेकर होशियारपुर तहसील कार्यालय रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो आरोपी पूरे दिन वहां नहीं आए।
बाद में किसी और के नाम कर दी रजिस्ट्री
पीड़ित नरेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बाद में जमीन बेचने से मना कर दिया और 19 लाख रुपये लौटाने के साथ दो लाख रुपये अतिरिक्त देने का मौखिक आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन दोनों चेक खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गए।
नरेंद्र सिंह का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से 9 मार्च 2026 को वही जमीन दिल्ली के श्याम नगर निवासी सचिन भल्ला के नाम रजिस्टर्ड कर दी और उसका इंतकाल भी करवा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर श्याम लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।