{"_id":"697a5e5579124920050664b7","slug":"fir-against-in-laws-for-abetment-to-suicide-ambala-news-c-36-1-amb1001-157193-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी
विज्ञापन
साहा। मिट्ठापुर गांव निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक संदीप सिंह की आत्महत्या के मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ट्रक चालक ने जहरीला खाकर जान दी थी और मरने से पहले अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, ससुर और सालों को ठहराया था।
मृतक के पिता बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि संदीप की शादी 12 साल पहले पटियाला निवासी मंजीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही घर में क्लेश रहता था।
विवाद इतना बढ़ा कि मामला कोर्ट तक पहुंचा और 1.95 लाख रुपये में समझौते की बात तय हुई। आरोप है कि पहली किस्त देने के बावजूद पत्नी फिर से अपने घर चली गई और संदीप को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगीं। संवाद