फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fingers cut off instead of treatment, investigation handed over

Ambala News: उपचार करने के बजाय काटी अंगुलियां, सौंपी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Fingers cut off instead of treatment, investigation handed over
फौजियों की समस्या को सुनते गृहमंत्री। संवाद
अंबाला। साहब मेरा बेटा एक फैक्ट्री में काम करता है। कुछ दिन पहले उनके बेटे की फैक्ट्री में काम करते हुए तीन अंगुलियां मशीन में आ गईं। मशीन में अंगुली दबने से फैक्ट्री मालिक किसी प्राइवेट डाक्टर के पास बेटे को ले गया। डॉक्टर ने बेटे की तीन अंगुलियां काट दी। बेटे को न तो सिविल अस्पताल में ले जाया गया और न ही उन्हें सूचना दी। उन्होंने मामले में पुलिस को शिकायत दी मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उक्त शिकायत अंबाला छावनी बीडी फ्लोर मिल क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने रविवार को गृहमंत्री को दी। विज ने परिवार की पीड़ा को देखते हुए अंबाला एसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी प्रकार पानीपत से आए परिवार ने गृहमंत्री को बताया कि उनके घर में कुछ आरोपियों ने आग लगा दी थी। इसमें उनके बच्चे की जलने से मौत हो गई और परिवार के पांच अन्य सदस्य झुलस गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज तो किया लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। गृहमंत्री ने पानीपत के एसपी को गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फौजी के घर की जमीन पर कब्जा
पलवल से आए सैन्य कर्मी और उसके परिवार सदस्यों ने गृहमंत्री को पलवल में उनकी जमीन पर कुछ लोगों के कब्जा करने के आरोप लगाए। उनका आरोप था कि आरोपियों ने उनकी दीवार भी तोड़ दी। मामले में केस दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। गृहमंत्री ने एसपी पलवल को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबूतरबाजी : एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश

गृहमंत्री ने कबूतरबाजी के मामलों में एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल में अरमेनिया भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी एजेंट ने की। कुरुक्षेत्र में कबूतरबाजी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। कैथल निवासी महिला से तीन बेटों को अमेरिका भेजने के नाम पर 47 लाख की ठगी की शिकायत दी।

अन्य मामलों पर कार्रवाई
भिवानी निवासी महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी। इसी तरह डिफेंस काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने 60 हजार ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत, महेंद्रगढ़ निवासी व्यक्ति ने घर में चोरी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत, बिलासपुर निवासी व्यक्ति ने उसके बेटे की आत्महत्या मामले में कोई कार्रवाई न होने की शिकायत, कुरुक्षेत्र निवासी परिवार ने उनकी नाबालिग बच्ची के लापता होने और अन्य शिकायतें आई। सभी पर गृह मंत्री ने अधिकारियों निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed