फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Finance company employee hanged himself, died

Ambala News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने लगाया फंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Finance company employee hanged himself, died
अंबाला। निकलसन रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 47 वर्षीय कृष्ण गोपाल के रूप में हुई है। जोकि मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला था।
विज्ञापन

मकान मालिक को जब कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी और दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आया तो हाउसिंग बोर्ड पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को उतारने के बाद छावनी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने बताया कि कृष्ण गोपाल फाइनेंस की लिमिटेड कंपनी में काम करता है और पहले लखनऊ और दिल्ली भी रहा था। उस समय पत्नी साथ थी।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले ही वह अंबाला में ट्रांसफर होकर आया था और दीप नगर में ही किराये के मकान पर रह रहा था। परिजनों ने बयान में बताया है कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त था। बताया जाता है कि वह तीन भाई हैं और मृतक के पास एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed