फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   File of hand grenade found in Ambala closed, police did not find concrete clue

Ambala News: अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड की फाइल बंद, पुलिस को नहीं मिला ठोस सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
File of hand grenade found in Ambala closed, police did not find concrete clue
अंबाला सिटी। शहजादपुर में मिले चार जिंदा हैंड ग्रेनेड मामले में पुलिस की जांच थम गई है। इसकी फाइल को भी बंद कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। सबसे बड़ी चुनौती यह रही कि जिस स्थान पर हैंड ग्रेनेड पाइप में रखे थे, उस स्थान के 300 मीटर के दायरे में भी कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।
विज्ञापन

विदित हो कि 17 मई को सुबह के समय शहजादपुर के गांव सौंतली के युवाओं को संदिग्ध पाइप दिखा था। उसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच को इस बात की जानकारी दी। सरपंच ने पुलिस को बताया तो मौके पर उच्चाधिकारी भी आ गए। बम निरोधक विशेषज्ञों से जांच कराई गई तो इसमें चार हैंड ग्रेनेड मिले। इसके बाद इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबाला पुलिस और एनआईए सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियां भी जांच करने पहुंचीं थी। इन चारों हैंड ग्रेनेड को चीन में निर्मित बताया जा रहा था। क्योंकि इनके सीरियल नंबर हूबहू वैसे थे जैसे जम्मू कश्मीर में एक आतंकी घटना के दौरान सेना को मिले थे। सेना के तत्कालीन अधिकारियों ने बताया भी था कि इस सीरियल नंबर का चीन की सेना प्रयोग करती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच में भरसक प्रयास किए। उन्होंने हैंड ग्रेनेड के पाइप के कैप पर मिले मार्का के अनुसार पुलिस की टीम मध्य प्रदेश भी गई थी, जहां पाइप निर्माता कंपनी के मालिक से भी पूछताछ की गई, मगर कोई सफलता नहीं मिली। इसके साथ ही पाइप के ढक्कन पर मदस्सर नाम लिखा हुआ था, इसको लेकर भी पुलिस को खास जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


--------------

मोबाइल डंप में पंजाब के नंबर मिले थे मगर नहीं हुई पुष्टि
आसपास सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता नहीं होने के कारण पुलिस ने मोबाइल डंप पर फोकस किया, जिसमें पंजाब के नंबर मिले थे, लेकिन सत्यापन के बाद हैंडग्रेनेड से संबंधित कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन---------

शहजादपुर में मिले हैंड ग्रेनेड मामले में जांच के दौरान कोई मजबूत सुराग नहीं मिल पाया। कोई सीसीटीवी भी आसपास नहीं था। पूछताछ में भी अधिक जानकारी नहीं मिली। अब अगर किसी वारदात में इस मामले से जुड़े आरोपी पकड़े जाते हैं, तभी आरोपियों के अंबाला हैंड ग्रेनेड लाने के उद्देश्य का पता चल सकेगा।-------जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed