फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fight between two groups on Nicholson Road, panic spread due to air fire

निकलसन रोड पर दो गुटों में मारपीट, हवाई फायर से फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups on Nicholson Road, panic spread due to air fire
Fight between two groups on Nicholson Road, panic spread due to air fire - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी की निकलसन रोड पर दो गुटों में रंजिशन हुई मारपीट में हवाई फायर का मामला सामने आया है। एक पक्ष के आकाश व गोल्डी ने जहां खुद से मारपीट के बाद सोने की चेन छीनने की बात कही है वहीं हमलावरों पर जाते समय हवाई फायर करने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन

फायर की बात इलाके में फैलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस सहित जांच एजेंसी सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि मौके से गोली के खोल बरामद नहीं हुए हैं। रविवार को पुलिस दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी को खंगालेगी। आकाश का कहना था कि उनके पास फोन आया था ओर दूसरे गुट ने उन्हें सीताराम ढाबे के पास बुलाया। जैसे ही वह अपनी कार में पहुंचे तो करीब 3 से 4 युवकों ने हमला कर दिया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed