फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fear of crop damage due to rain

Ambala News: बारिश से भीगी फसल खराब होने का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Fear of crop damage due to rain
खेतों में रुका कटाई का काम, किसान बोले- खरीद और उठान में हो तेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तेज बारिश से धान फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुसीबत
बराड़ा। रविवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी और मंडी में रखी धान की फसल भीग गई। इससे कटाई का काम रुक गया और किसानों को गुणवत्ता खराब होने का डर सता रहा है।
दोपहर करीब बारह बजे काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही शाम जैसा नजारा हो गया। धान की फसल पककर तैयार है और किसान कटाई कर मंडी में पहुंचाने में लगे हैं। तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी फसल गिर गई और पानी भर गया। बराड़ा अनाज मंडी में खुले में पड़ी धान की ढेरियां भीग गईं। किसान तिरपाल से ढकने और फसल इकट्ठा करने में जुटे रहे। बारिश की तेजी के कारण कई किसानों का धान पानी में भीग गया। धान में नमी बढ़ने से गुणवत्ता खराब होने का डर है। खरीद के समय नमी के मानकों में फंसने की आशंका भी किसानों को सता रही है।
विज्ञापन

किसानों की मांग
किसानों ने कहा कि बार-बार मौसम बदलने से उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने मंडी में तिरपाल और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की मांग की है। किसानों ने खरीद व उठान में तेजी लाने की भी अपील की, ताकि मौसम की मार न झेलनी पड़े। तेज बारिश से बाजारों और सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed