फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fear of accidents due to tree branches, forest department is lethargic

Ambala News: पेड़ों की टहनियां से हादसो का डर, वन विभाग सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fear of accidents due to tree branches, forest department is lethargic
बराड़ा। नाहरा- डेरा गांव में सड़क किनारे उगी झाड़ियाें से हादसों का डर है। इतना ही नहीं झाड़ियों के कारण रोडवेज चालक ने इस रूट पर बस चलाने से भी मना कर दिया है। यमुनानगर-शाहबाद को आने-जाने वाली रोडवेज की बसें भी बंद हो गई।
विज्ञापन

इसके लिए रोडवेज चालकों ने जीएम रोडवेज को पत्र भी लिखा है। वहीं वन विभाग ने भी अभी तक इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क पर कुछ पेड़ सड़क पर टेढ़े हो चुके हैं, जिनके गिरने का हमेशा खतरा रहता है। यदि वह किसी वाहन अथवा राहगीर पर गिर गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

अब पूर्व सैनिक सड़क के किनारों पर उगी झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों को काटने में जुटे हुए हैं। गांव डेरा सलीमपुर के पूर्व सैनिक दविंदर सिंह, सुरेंदर सिंह, गुरदेव सिंह, विजय सिंह आगे आए और उन्होंने वन विभाग से अनुमति लेकर शनिवार को झाडियां काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के दारोगा सुजान सिंह ने कहा कि यदि कोई शिकायत आती है, तो हम रोड के बीच में आ रही टहनियों को कटवा देते हैं।तूफान आदि से सड़क पर गिरे पेड़ों को तुरंत हटवाया जाता है। यदि फिर भी किसी कोई ऐसी समस्या हो तो वह लिखित में दे सकता है, तुरंत समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed