फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Father and son crushed by a dumper, niece referred

Ambala News: पिता-पुत्र को डंपर ने कुचला, भतीजी रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Father and son crushed by a dumper, niece referred
मृतक कुलदीप की फाइल फोटो। परिजन
अंबाला सिटी। गांव हंडेसरा में मंगलवार रात नौ बजे शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को डंपर ने कुचल दिया। मृतकों की पहचान पंचकूला के भगवानपुर निवासी 44 वर्षीय विजेंद्र कुमार और पुत्र 20 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विजेंद्र की भतीजी 14 वर्षीय पलक को चंडीगढ़ 32 रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को मृतक विजेंद्र का पोस्टमार्टम सिटी के नागरिक अस्पताल में कराया तो पुत्र कुलदीप का पोस्टमार्टम डेराबस्सी नागरिक अस्पताल में कराया। मृतक विजेंद्र कुमार के भाई अमित कुमार ने बताया कि उसका भाई अपने पुत्र और भतीजी पलक के साथ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसी विवाह समारोह से लौट रहे थे। ट्रेन से अंबाला छावनी तक आने के बाद तीनों रेलवे स्टेशन से अपनी बाइक लेकर अपने गांव की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

जब वे हंडेसरा पहुंचे तो ट्रैफिक अधिक होने के कारण तीनों पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पंचकूला की ओर से आ रहे बजरी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर का पहिया कुलदीप के ऊपर से गुजर, जिससे उसकी माैत हो गई। विजेंद्र और पलक भी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी पंजाब पुलिस के एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि हमारी ओर से पिता-पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। डंपर कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक कुलदीप की फाइल फोटो। परिजन

मृतक कुलदीप की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed