अब जल्द मिल सकेगा गन्ना उत्पादकों को बकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ में हरियाणा के खान, भू-विज्ञान एंव अक्षय ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शुगर मिल नारायणगढ़ से जुड़े गन्ना उत्पादक किसानों की बकाया राशि का भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का निर्णय किसानों के हित में आने से व सरकार द्वारा दिए गए सोफ्ट लोन पर लगाई गई रोक के हटाने से अब शीध्र ही भुगतान हो पाएगा। उन्होंने किसान हित में शुगर मिल को सोफ्ट लोन उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।
राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों के हित सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गत मास हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में नारायणगढ़ चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों की 2014-15 की बकाया राशि के भुगतान हेतु सरकारी गारंटी पर 45 करोड़ रुपये के उदार ऋण देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई थी।
यह स्वीकृति इस शर्त के साथ प्रदान की गई कि हरको बैंक तथा कृषि विभाग इस ऋण की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए चीनी मिल की किसी प्रकार के विवाद रहित अन्य उपलब्ध सम्पति की सम्भावनाओं का पता लगाने का निरन्तर प्रयास करेंगे। इस निर्णय से नारायाणगढï़ के गन्ना किसानों के पिछले पिराई सत्र का लम्बित बकाया का भुगतान शीघ्र हो सकेगा। राज्य के सभी गन्ना किसानों की प्राईवेट व सहकारी चीनी मिलों द्वारा बकाया का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।
लड्डू बांटकर खुशी की जाहिर निगरानी समिति के संयोजक नरेन्द्र राणा कुराली की अध्यक्षता में आज भाजपा कार्यकर्ताओं व गन्ना उत्पादक किसानों ने शुगर मिल नारायणगढ पर एकत्रित होकर लड्डू बांटे और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नरेन्द्र राणा ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा शुगर मिल नारायणगढ़ के गन्ना उत्पादक किसानों के बकाया भुगतान एवं सरकार द्वारा उपलब्ध करवाये गये सोफ्ट लोन के सम्बंध में दिये गये निर्णय से किसानों को राहत मिली है और अब जल्द ही किसानों की बकाया राशी का भुगतान हो पाएगा।
भाजपा मण्डल प्रधान अमित अग्रवाल, अशोक पाल शहजादपुर, अश्वनी अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, हरबंश कक्डमाजरा, करनेल सिंह, बलदेव सलौला, दिलबाग बनौदी, हैप्पी बनौदी, मान सिंह बनौदी, भरत सिंह राणा, मनोज राणा कुराली, नीतिन काला आम्ब, अश्वनी शर्मा, धर्मपाल गोंदी तथा मंगू राम कंजाला सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय हाई कोर्ट द्वारा एक याचिका पर शुगर मिल नारायणगढ को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए सोफ्ट लोन पर लगाई गई रोक हटाने के फैसले से किसानों में खुशी का संचार हुआ है और अब जल्द ही किसानों की गन्ने की बकाया राशी मिल सकेगी।
इन लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ तथा खान, भू-विज्ञान एवं अक्षय ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से शुगर मिल को उपलब्ध करवाये गये सोफ्ट लोन के लिए आभार व्यक्त किया है।